ब्लॉग पर वापस
सरकारी योजना

बकरी पालन लोन के लिए आवेदन कैसे करें — स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़

5 अप्रैल 2026 14 मिनट सरकारी योजना
बकरी पालन लोन के लिए आवेदन कैसे करें — स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़

यह गाइड किसके लिए है?

अगर आप तय कर चुके हैं कि बकरी पालन के लिए लोन या सब्सिडी लेनी है, तो यह लेख आवेदन की प्रक्रिया और कागज़ात पर है। कौनसी योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है — NABARD, मुद्रा लोन, MP बकरी पालन योजना — इसकी पूरी तुलना और पात्रता हमारे बकरी पालन लोन और सब्सिडी योजना पेज पर है।

नियम, दरें और फॉर्म समय-समय पर बदलते हैं, इसलिए आवेदन से पहले अपने बैंक, KVK या जिला पशुपालन विभाग से ताज़ा जानकारी ज़रूर लें।

योजनाएं एक नज़र में

NABARD से जुड़ी सब्सिडी: बैंक लोन के साथ, 25–33% (पात्रता पर निर्भर)
मुद्रा लोन: शिशु, किशोर और तरुण श्रेणी — 10 लाख रुपये तक
MP बकरी पालन योजना: KVK / MP पशुपालन विभाग के माध्यम से, 60% तक सब्सिडी — पात्रता पर निर्भर

हर योजना की शर्तें और सब्सिडी सीमा: सरकारी योजनाएं — पात्रता और सब्सिडी

स्टेप 1: ट्रेनिंग लें और यूनिट तय करें

आवेदन से पहले तय करें कि कितनी बकरियों से शुरू करेंगे, कौनसी नस्ल रखेंगे और शेड कहां बनेगा। बिल्कुल नए हैं तो पहले बकरी पालन कैसे शुरू करें गाइड पढ़ें। ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र हो तो बैंक को आपकी तैयारी समझाना आसान होता है — ट्रेनिंग के विकल्प बकरी पालन ट्रेनिंग कहां से लें में देखें।

स्टेप 2: प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करें

लोन के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट जरूरी है। इसमें शामिल करें:

फार्म का आकार और स्थान
बकरियों की संख्या और नस्ल
शेड निर्माण की लागत
चारा और दवाई का खर्चा
अपेक्षित आय और मुनाफा
5 वर्ष का वित्तीय अनुमान

आय-खर्च का शुरुआती अनुमान बकरी पालन मुनाफा कैलकुलेटर से लगाएं — यह सिर्फ अनुमान है, बैंक के लिए आंकड़े अपने इलाके के रेट से भरें। एक तैयार उदाहरण Stall Fed बकरी पालन — 50 बकरियों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट में और योजना बनाने का तरीका बकरी पालन व्यवसाय योजना में है।

स्टेप 3: ज़रूरी दस्तावेज़ इकट्ठा करें

आमतौर पर ये कागज़ात मांगे जाते हैं (सटीक सूची बैंक और योजना के अनुसार बदलती है):

आधार कार्ड और PAN कार्ड
पासपोर्ट साइज़ फोटो
बैंक पासबुक / खाते का विवरण
निवास प्रमाण
शेड की जमीन के कागज़ात या लीज़/किराया अनुबंध
प्रोजेक्ट रिपोर्ट
बकरियों और शेड सामग्री के कोटेशन
जाति प्रमाणपत्र (SC/ST श्रेणी की सब्सिडी के लिए)
ट्रेनिंग प्रमाणपत्र (यदि हो)

स्टेप 4: बैंक या विभाग में आवेदन करें

बैंक लोन (NABARD सब्सिडी के साथ): नजदीकी बैंक शाखा में प्रोजेक्ट रिपोर्ट और दस्तावेज़ के साथ लोन आवेदन जमा करें
MP बकरी पालन योजना: नजदीकी KVK या MP पशुपालन विभाग से संपर्क करें
मुद्रा लोन: बैंक शाखा में मुद्रा श्रेणी (शिशु/किशोर/तरुण) के हिसाब से आवेदन करें
जहां जरूरी हो, जिला पशुपालन विभाग से अनुमोदन / NOC लें

स्टेप 5: जांच, मंज़ूरी और उसके बाद

बैंक अधिकारी आवेदन और फार्म की जगह की जांच कर सकते हैं
मंज़ूरी और राशि मिलने का समय बैंक और योजना पर निर्भर करता है
सब्सिडी आपके लोन खाते में कैसे और कब समायोजित होगी, यह बैंक से लिखित में समझ लें
खरीदी गई बकरियों का ear tag, टीकाकरण और खर्च का रिकॉर्ड रखें — देखें बकरी फार्म में रिकॉर्ड कैसे रखें
महंगी बकरियों के लिए बकरी पालन इंश्योरेंस पर भी विचार करें

आवेदन अटकने की आम वजहें

अधूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट या बढ़ा-चढ़ाकर लिखा आय अनुमान
शेड की जगह के कागज़ात न होना
बकरियों की कीमत का कोई आधार न होना — कोटेशन के साथ बाज़ार रेट दें, जैसे बीटल बकरी की कीमत
दस्तावेज़ों में नाम या पते का मेल न खाना

बैंक जो बकरी पालन लोन देते हैं

State Bank of India (SBI)
Punjab National Bank (PNB)
Bank of Baroda
Central Bank of India
Regional Rural Banks
Cooperative Banks

How to Apply for Goat Farming Loan (English Summary)

1. Decide the unit size and breed; complete a goat-farming training if possible

2. Prepare a project report with farm details and financial projections

3. Collect KYC, bank, land/lease papers and quotations

4. Apply at your bank branch (NABARD-linked subsidy / Mudra) or via KVK / MP Animal Husbandry Department (MP scheme)

5. Get NOC from the District Animal Husbandry Department where required

6. Approval and disbursal timelines vary by bank and scheme

प्रोजेक्ट रिपोर्ट और दस्तावेज़ों में मदद के लिए: +91 99771 56789 | संपर्क करें